नालों की सफाई करने उतरा सिंचाई विभाग
संवाद सहयोगी, भीमताल : नालों और गधेरों में गंदगी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की नींद खुल गई ह
संवाद सहयोगी, भीमताल : नालों और गधेरों में गंदगी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की नींद खुल गई है। सफाई अभियान चलाना शुरू कर दिया है।
भीमताल के नालों और गधेरों में सफाई नहीं होने पर व्यापारियों ने खासा रोष व्यक्त किया था। क्योंकि मल्लीताल बाजार में बने नालों की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी गंदगी को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दस दिनों तक आंदोलन के रूप में मुहिम चलाई थी। मुहिम में सुबह झील की सफाई का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के तहत लगभग आठ डंपर कूड़ा झील से निकाला गया। दस दिनों के बाद जब सिंचाई विभाग के द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई प्रारंभ नहीं की गई व्यापारियों समेत अन्य संगठनों ने सिंचाई विभाग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलन के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के सामने व्यापारियों ने ड्रेन ए और ड्रेन बी की नियमित सफाई, नालों में जाली लगाने समेत अन्य मांगों को रखा। दैनिक जागरण ने इस मुहिम की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नतीजा विभाग के अधिकारियों को झील में गिरने वाले नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ करना पड़ा। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, आशा आर्या, अंजू बक्शी, लवेंद्र रौतेला, महतोलिया, हिमांशु रौतेला, चंदन नौगाई, रामपाल सिंह गंगोला, विपिन चंद्रा आदि ने सिंचाई विभाग और दैनिक जागरण का आभार व्यक्त किया है।