582 चालान कर करीब 80 हजार जुर्माना वसूला
जागरण संवाददाता, नैनीताल : यातायात नियमों की अनदेखी करने और बाइक से स्टंट करने वालों पर पुलिस ने शिक
जागरण संवाददाता, नैनीताल : यातायात नियमों की अनदेखी करने और बाइक से स्टंट करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। नैनीताल और भवाली सर्किल में एक साथ अभियान चलाकर करीब 582 चालान कर 80 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वाले और बाइक से स्टंट करने की कई दफा शिकायत पुलिस अफसरों को मिल चुकी है। जिसमें अधिकतर स्कूली बच्चे हैं। गुरुवार को एएसपी हरीश सती के नेतृत्व में नैनीताल और भवाली सर्किल में आने वाले सभी थानों के अफसर चौकन्ने हो गए। सीओ भवाली ने छह चालान कर छह सौ रुपए वसूले। मल्लीताल पुलिस ने अस्सी चालान कर नौ हजार चार सौ रुपए वसूले। थाना तल्लीताल पुलिस ने सर्वाधिक 310 चालान कर 48000 रुपए वसूले। जबकि कोतवाली भवाली में 97, थाना मुक्तेश्वर में 10, थाना बेतालाघाट में 3 और यातायात पुलिस ने 25 चालान किए। पुलिस ने कुल 582 चालान कर 78600 रुपए का संयोजन शुल्क वसूला। जिसमें 31 चालान कोर्ट के और 19 वाहनों को सीज किया गया।