बीडीसी सदस्यों ने निगम में शामिल करने का विरोध
हल्द्वानी : विकास खंड के राजस्व ग्रामों को नगर निगम में शामिल करने का विरोध थम नहीं रहा है। इसी मुद्
हल्द्वानी : विकास खंड के राजस्व ग्रामों को नगर निगम में शामिल करने का विरोध थम नहीं रहा है। इसी मुद्दे को पर पंचायत प्रतिनिधियों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें पंचायत क्षेत्रों को शामिल करने पर पुरजोर विरोध का एलान किया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम खुद अव्यवस्थाओं से गुजर रहा है। ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट ने कहा कि नगर निगम शहरी क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं है। ऐसी स्थिति में शासन द्वारा यह कदम उठाना ग्राम पंचायत क्षेत्रों की जनता के हक के खिलाफ है। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख तारा नेगी, कनिष्ठ प्रमुख जया कर्नाटक, ग्राम प्रधान पूरन सिंह खनी, राजीव साह, भागीरथी बिष्ट, सुरेश बिष्ट, शाति मेहता, माया तिवारी, चंद्र प्रकाश आर्य, बीडीसी मेंबर सुनीता चिलवाल, ममता गोस्वामी, गोपाल बिष्ट, राधा चौधरी, हर्ष वर्धन पाडे, ललित पंत आदि मौजूद रहे।