सड़क हादसे में किशोर की मौत
रामनगर: डेयरी से दूध लेकर घर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्क्र मार दी। घायलावस्था में उसे स्
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 10:50 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 10:50 PM (IST)
रामनगर: डेयरी से दूध लेकर घर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्क्र मार दी। घायलावस्था में उसे स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गेबुवा भवानीपुर सलिया निवासी तारा सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अजय सिंह मंगलवार की शाम डेयरी से दूध लेकर अपने घर लौट रहा था। वह साईकिल में सवार था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे रामनगर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वह वाहन की तलाश में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें