भागवत कथा में छिपा है असीम ज्ञान का सागर
रामनगर: ग्राम टांडा मल्लू में भागवत कथा के दौरान कथा व्यास परमानंद देवली ने कहा कि श्रीमद्भागवत में
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 09:17 PM (IST)
रामनगर: ग्राम टांडा मल्लू में भागवत कथा के दौरान कथा व्यास परमानंद देवली ने कहा कि श्रीमद्भागवत में तो ज्ञान का सागर भरा पड़ा है। कथा को सुनने और पढ़ने से मनुष्य के भीतर अपने अंदर छिपी बुराई और अच्छाई का बोध हो जाता है। उन्होंने कहा कि परम पिता परमेश्वर को प्राप्त करने का सबसे बड़ा साधन भागवत कथा है इसके बताए मार्ग पर चलने वाली जीव मोक्ष की प्राप्ति करता है। उन्होंने कहा कि कथा का लाभ केवल उसे सुनने से नहीं बल्कि उसमें बताई बातों पर अमल करने से मिलता है। इस दौरान मनोहर सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, सुनील देवली, राजवर सिंह नेगी, विपिन पोखरियाल, शिव प्रसाद सती, बलवंत सिंह नेगी, मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें