नैनीताल में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले
जागरण संवाददाता, नैनीताल : सरोवरनगरी में ओलों के साथ झमाझम पानी बरसा। पर्यटकों की खूब फजीहत हुई। नाल
जागरण संवाददाता, नैनीताल : सरोवरनगरी में ओलों के साथ झमाझम पानी बरसा। पर्यटकों की खूब फजीहत हुई। नाले उफान पर रहे। इस बारिश से नैनी झील के जल स्तर में सुधार आया है। 25 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
मंगलवार को सुबह से ही बादल आसमान में डेरा डाले हुए थे। दोपहर डेड़ बजे बारिश शुरू हो गई। साथ ही ओले भी गिरने लगे। दो बजे बारिश ने जबर्दस्त रूख अख्तियार कर लिया। जिससे नाले उफान पर आ गए। सड़कों में जलभराव हो गया। लोग जहां के तहां ठिठके रह गए। करीब एक घंटे तक जमकर बदरा बरसे। भले ही इस बारिश से लोगों की फजीहत हुई हो, लेकिन झील के लिए राहत देने वाली है। कलक्ट्रेट क्षेत्र, राजभवन रोड में कई स्थानों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी वर्षा होने की संभावना है। जीआइसी मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश की वजह से माल रोड में जलभराव हो गया।