पहली दफा पांचों पदों पर होंगे चुनाव
नैनीताल : डीएसबी परिसर शिक्षणेतर कर्मचारी संघ में पहली दफा पांचों पदों पर चुनाव होगा। शुक्रवार को कि
नैनीताल : डीएसबी परिसर शिक्षणेतर कर्मचारी संघ में पहली दफा पांचों पदों पर चुनाव होगा। शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। प्रत्याशियों ने नैनीताल और भीमताल में जनसंपर्क कर कर्मचारियों से समर्थन मांगा।
डीएसबी परिसर शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आनंद सिंह रावत और दिनेश चंद्र आर्य ने दावा ठोका है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए पुष्कर दत्त घनस्याल, हरीशराम, सचिव के लिए गणेश सिंह बिष्ट व विपिन सैनी, उपसचिव के लिए गोपाल कपिल व संजय कुमार जबकि कोषाध्यक्ष के लिए नरोत्तम बहुगुणा और विजेंद्र सिंह गहलौत चुनाव मैदान में हैं। भीमताल परिसर में उपाध्यक्ष पद के लिए केवल मनोज रौतेला ने दावेदारी की है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। मतदान सीएलटी सभागार में शनिवार सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान चुनाव अधिकारी जगमोहन रौतेला, चंद्रप्रभा पालनी, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंवर सिंह जलाल, हरीश जोशी, जगत सिंह, जगदीश सती, दयाकिशन पांडे आदि रहे।