Move to Jagran APP

विस चुनाव से पहले उक्रांद में घमासान

जागरण संवाददाता, नैनीताल : उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की नाराजगी तथा न

By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 07:43 PM (IST)
विस चुनाव से पहले उक्रांद में घमासान
विस चुनाव से पहले उक्रांद में घमासान

जागरण संवाददाता, नैनीताल : उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की नाराजगी तथा नगर इकाई में असंतोष से पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण का चुनाव प्रचार अब तक शुरू नहीं हो सका है। पार्टी प्रत्याशी को लेकर हां या ना से दल के कई कार्यकर्ता दूसरे दलों में जाने की योजना बना रहे हैं, जिसकी शुरुआत युवा कार्यकर्ता भगवत जंतवाल के कांग्रेस में शामिल होने से हो चुकी है।

loksabha election banner

दरअसल पिछले साल उक्रांद ने पालिकाध्यक्ष श्यामनारायण को नैनीताल सुरक्षित सीट से प्रत्याशी घोषित किया। हाल ही में उक्रांद समेत अन्य क्षेत्रीय दलों व जनसंगठनों की नैनीताल में गठबंधन को लेकर बैठक हुई तो चेयरमैन ने पूरा इंतजाम किया। दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी व केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने पूर्व विधायक डॉ. एनएस जंतवाल को बुलाया, लेकिन वह बैठक में नहीं गए। माना जा रहा है कि जंतवाल वामपंथी दलों के साथ गठबंधन के पक्षधर नहीं हैं, इसलिए वह बैठक में नहीं गए। उनका मानना है कि वामपंथी दलों का राज्य में कोई जनाधार नहीं है। इधर पिछले दिनों दल की बैठक में नगर इकाई की ओर से पालिकाध्यक्ष की विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी का खुलेतौर पर विरोध किया गया। पालिकाध्यक्ष इससे पहले नामांकन के लिए तमाम विभागों से निरापत्ति प्रमाण पत्र तैयार कर चुके थे। उन्होंने प्रचार में जाने के लिए कई बार वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। अब चुनाव मैदान में जाने को तैयार चेयरमैन ने केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी से संपर्क साधा है। जनवरी तक उल्लेखनीय है कि पालिकाध्यक्ष पद पर उक्रांद प्रत्याशी रहे श्याम नारायण ने बिना तामझाम के चुनाव लड़ा और महज 30 हजार से कम खर्च में चुनाव जीतकर दिखा दिया। पूरे प्रदेश के निकाय चुनाव में एकमात्र नैनीताल से दल को जीत मिली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.