Move to Jagran APP

होर्डिग में नेताओं की जोड़ी, गायब क्यों कर दिए खंडूड़ी

सतेन्द्र डंडरियाल, हल्द्वानी : प्रचार में बढ़त बनाने के लिए भाजपा ने शहर में कई जगह अपने बड़े-बड़े होर

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 01:00 AM (IST)
होर्डिग में नेताओं की जोड़ी, गायब क्यों कर दिए खंडूड़ी
होर्डिग में नेताओं की जोड़ी, गायब क्यों कर दिए खंडूड़ी

सतेन्द्र डंडरियाल, हल्द्वानी : प्रचार में बढ़त बनाने के लिए भाजपा ने शहर में कई जगह अपने बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि हर होर्डिंग में बदलाव की बात लिखी गई है। इसकी शुरुआत भी भाजपा ने अपने होर्डिग से ही की है। अटल-आडवाणी की जगह अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को होर्डिंग में मुख्य चेहरा बनाया गया है, जबकि कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए सतपाल महाराज और विजय बहुगुणा के अलावा अभी हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अन्य किसी भी बड़े चेहरे को फिलहाल होर्डिंग में जगह नहीं दी गई है। सबसे अहम बात यह भी कि जो खंडूड़ी पिछली बार बेहद जरूरी थे इस बार होर्डिग में मुख्य चेहरों के फ्रेम से ही गायब हैं।

loksabha election banner

चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए भाजपा के होर्डिग से एक तस्वीर तो साफ हो गई कि अमित शाह और मोदी ही विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे। कांगेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए बागियों को भाजपा ने होर्डिंग में ज्यादा जगह नहीं दी है। खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, अजय टम्टा, रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही सतपाल महाराज और विजय बहुगुणा को जरूर होर्डिंग में जगह मिली है। इन सभी बड़े नेताओं में से पार्टी ने किसी भी चेहरे को होर्डिंग में ज्यादा फोकस नहीं किया है। कुछ होर्डिंग में सतपाल महाराज, विजय बहुगुणा, अजय भट्ट और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी और अजय टम्टा की जोड़ी बनाकर जरूर थोड़ा बड़ा करके दिखाया गया है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की जोड़ी किसी के साथ नजर नहीं आ रही। अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए यशपाल आर्य को फिलहाल होर्डिंग में जगह नहीं मिली है। डार्क शेड वाले इन होर्डिंग में पार्टी के चुनाव चिन्ह को सफेद रंग में दर्शाया गया है। साथ ही आम आदमी का चेहरा इस्तेमाल करते हुए पार्टी की ओर से जारी नारे लिखे गए हैं। फिलहाल चुनावी रणभूमि में होर्डिंग वार शुरू हो चुका है। पार्टी के चुनाव प्रचार के शुरुआती होर्डिंग देखकर इतना तो साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इस बार मोदी ही पार्टी के चुनाव प्रचार का मुख्य चेहरा हैं।

होर्डिग में ऐसे बनी है जोड़ी

सतपाल महाराज-अजय भट्ट

अजय भट्ट-डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

विजय बहुगुणा-डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

भगत सिंह कोश्यारी-अजय टम्टा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.