सात लोगों ने खरीदे दस नामाकन पत्र
संवाद सहयोगी, रामनगर : शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। राम
संवाद सहयोगी, रामनगर : शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। रामनगर विस क्षेत्र से पांच दावेदारों ने दस नामांकन पत्र खरीदे। हालांकि पहले दिन किसी भी घोषित प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के लिए सपा, बसपा व संयुक्त संघर्ष मोर्चा को छोड़कर अभी भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। शुक्रवार को नामाकन का पहला दिन था। इस दौरान घोषित प्रत्याशी प्रभात ध्यानी, राजीव अग्रवाल, फारूख खान, धनेश्वरी घिल्डि़याल ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके अलावा श्रेय अग्रवाल, प्रेम नैनवाल, वीरेंद्र सिंह ने भी नामाकन पत्र लिए। रिटर्निग अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया नामांकन पत्र प्रात : 11 बजे से सायं तीन बजे तक तहसील से प्राप्त किए जा सकते हैं। पहले दिन पांच दावेदारों ने पत्र खरीदे हैं।