श्रीकृष्ण की झांकियों ने मोहा मन
हल्दूचौड़ : क्षेत्र के दुम्का बंगर उमापति में आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं
हल्दूचौड़ : क्षेत्र के दुम्का बंगर उमापति में आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की सुंदर झांकियां भी निकाली गई।
कथा व्यास उमेश चंद्र गुणवंत ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य को धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, लेकिन आज मनुष्य भटक कर गलत रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी मनुष्य भागवत कथा का श्रवण कर उसपर मनन करता है वह जीते जी बैकुंठ का भागी बनता है। इस अवसर पर यजमान प्रेम दुम्का, महेश दुम्का, हरीश दुम्का, दिनेश दुम्का समेत तमाम लोग मौजूद थे। शांति दुम्का ने बताया कि 23 जनवरी को विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।