Move to Jagran APP

ठंड की दस्तक, तीस डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : प्रदेश में ठंडक ने दस्तक दे दी है। दिन में गर्मी और सुबह शाम ठंड वाले म

By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM (IST)
ठंड की दस्तक, तीस डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : प्रदेश में ठंडक ने दस्तक दे दी है। दिन में गर्मी और सुबह शाम ठंड वाले मिले-जुले मौसम में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा और चटख धूप खिली रहेगी। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है।

loksabha election banner

मंगलवार को पंतनगर में अधिकतम तापमान 30.5 एवं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सितंबर की समाप्ति के साथ मानसून की विदाई हो चुकी है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ। मौसम विभाग की माने तो सितंबर की तुलना में अक्टूबर में तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मुक्तेश्वर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.0 व न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अल्मोड़ा में न्यूनतम 5.9, चम्पावत में 11.8 व पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.