ओखलकांडा में भांग की खेती नष्ट की
भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा के बड़े भू-भाग में भांग की खेती करने का मामला प्रकाश में आया है। देहरादून
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 08:44 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 08:44 PM (IST)
भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा के बड़े भू-भाग में भांग की खेती करने का मामला प्रकाश में आया है। देहरादून से आई नारकोटिक टीम ने खेती को नष्ट किया। बेरचुला में बीस नाली भू-भाग में भांग की खेती की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए देहरादून से टीम ने आकर खेती को नष्ट कर दिया। टीम के साथ पट्टी पटवारी हेम जोशी भी रहे। भांग की खेती को नष्ट करने का कार्य देर सायं तक जारी रहा। विकासखंड भीमताल, धारी ओखलकांडा में कई गांवों में बाहरी व्यक्तियों के द्वारा भूमि किराये पर लेकर भांग की खेती की जा रही है। लोगों ने आबकारी विभाग और जिलाधिकारी से संयुक्त अभियान चलाकर खेती को नष्ट करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें