बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
हल्द्वानी : हल्द्वानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शनिवार को एक समारोह में शपथ ग्रहण
हल्द्वानी : हल्द्वानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शनिवार को एक समारोह में शपथ ग्रहण की। जिला जज कुमकुम रानी ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत जोशी, उपाध्यक्ष किशोर कुमार पंत, सचिव राजन सिंह मेहरा, संयुक्त सचिव संतोष नेगी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ राजीव, पुस्तकालय अध्यक्ष कमल जोशी और सदस्य अतुल पंत, आशु जोशी, नीरज बल्युटिया ने शपथ ली। इस दौरान एडीजे प्रथम, एडीजे द्वितीय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सिविल जज व एसडीएम आदि मौजूद रहे। समारोह में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के डीके शर्मा, विनोद तिवारी, कुर्बान अली के अलावा ऊधमसिंह नगर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। इससे पूर्व हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा व बीसी पनेरू, जगत सिंह घुड़दौड़ा व दीवान सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन निवर्तमान सचिव दिनेश मेहता व वर्तमान सचिव राजन सिंह मेहता ने किया। अध्यक्ष बसंत जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।