Move to Jagran APP

निर्विरोध तय हुए बार एसोसिएशन के सदस्य

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव के लिए नामांकन के बाद कार्यकारिणी सदस्य

By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 11:20 PM (IST)
निर्विरोध तय हुए बार एसोसिएशन के सदस्य

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव के लिए नामांकन के बाद कार्यकारिणी सदस्य के तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं दूसरे दिन बसंत जोशी के नामांकन के लिए बाद अध्यक्ष पद पर भी तीन दावेदार हो गए हैं।

loksabha election banner

बार सभागार में चुनाव अधिकारी पूरन भगत के निर्देशन में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट व बसंत जोशी ने नामांकन किया है। सचिव पद पर बल्देव सिंह मेहता, संदीप कश्मीरा व राजन मेहरा के बीच मुकाबला होना है। दोनों ही प्रमुख पदों पर तीन-तीन दावेदारों के उतरने से मुकाबला रोचक दिख रहा है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए किशोर कुमार पंत व नाथू सिंह कुरिया बिष्ट व चंद्रशेखर जोशी, संयुक्त सचिव पद पर संतोष कुमार नेगी, नीरज कुमार जोशी व सतीश कुमार जोशी लेखाधिकारी के लिए रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर संजय सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए कमल कुमार जोशी के नामांकन पत्रों की जांच हुई। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए नीरज बल्यूटिया, अतुल पंत व आशू जोशी के ही नामांकन पत्र आने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों की जांच के बाद दावेदारों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। चुनाव प्रक्रिया में सह चुनाव अधिकारी निर्मला थापा, भुवन चंद्र गुणवंत, दलीप रावल, महेंद्र सिंह बुटौला ने सहयोग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.