नैनीताल में कांग्रेसियों ने धूम-धाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल स्थित पार्टी कार्यालय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 46वां जन्मदिन मनाया। नैनीताल कांग्रेस द्वारा उनके जन्मदिवस के अवसर पर केक काटा।
नैनीताल, [जेएनएन]: आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल स्थित पार्टी कार्यालय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 46वां जन्मदिन मनाया। नैनीताल कांग्रेस द्वारा उनके जन्मदिवस के अवसर पर केक काटा गया और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।
पढ़ें:- उत्तराखंड के बजट पर कुंडली मारकर बैठी है केंद्र सरकारः हरीश रावत
कार्यकर्ताओं ने राहुल को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया गया। जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में विधायक एवं संसदीय सचिव सरिता आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मारुती नंदन साह, प्रदेश संघटन सचिव त्रिभुवन फर्त्याल, प्रदेश महामंत्री महिला कोंग्रेस गजाला, विधायक प्रतिनिधि मुन्नी तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पढ़ें:- उत्तराखंड: स्टिंग मामले में सीबीआई ने हाई कोर्ट में दाखिल किया जवाब