पौड़ी में जल्द खुलेगा विजिलेंस दफ्तर
हल्द्वानी : जल्द ही पौड़ी में विजिलेंस का दफ्तर खुल जाएगा। इससे गढ़वाल मंडल के शिकायतकर्ताओं का समय औ
By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 01:00 AM (IST)
हल्द्वानी : जल्द ही पौड़ी में विजिलेंस का दफ्तर खुल जाएगा। इससे गढ़वाल मंडल के शिकायतकर्ताओं का समय और धन दोनों बचेगा। दफ्तर खोलने के लिए विभाग भूमि चयन में जुटा है। उत्तराखंड में विजिलेंस के देहरादून और हल्द्वानी दो सेक्टर हैं। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर यहीं से एक्शन होता है। विजिलेंस ने कुमाऊं के अल्मोड़ा और गढ़वाल के पौड़ी में सब सेक्टर खोलने की योजना बनाई थी। इसे मंजूरी के बाद अल्मोड़ा में विजिलेंस दफ्तर अस्तित्व में आ गया है। इसके बाद अब पौड़ी में सब सेक्टर स्थापना की कवायद तेज हो गई है। विजिलेंस निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा में सब सेक्टर स्थापित करने के साथ ही स्टाफ काम करने लगा है। अब पौड़ी में सब सेक्टर पर काम चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें