हल्की बारिश से बढ़ी ठंड
नैनीताल : पर्यटन नगरी में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। ठंड से बचाव को लोगों
नैनीताल : पर्यटन नगरी में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। ठंड से बचाव को लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है।
सुबह के समय हल्की बारिश हुई। बाद में वर्षा थम गई लेकिन घने बादल आसमान में डेरा डाले रहे। दोपहर में कुछ देर सूर्यदेव के दर्शन भी हुए। शाम को पुन: हल्की वर्षा हुई।
मौसम विभाग के राज्य निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण कई स्थानों में वर्षा हुई है। यह विक्षोभ बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं था। शनिवार से मौसम में सुधार आ जाएगा, परंतु ठंड में बरकरार रहेगी। जीआइसी मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। आर्द्रता अधिकतम 93 व न्यूनतम 73 प्रतिशत दर्ज की गई।