धन गुरु नानक देव प्रगटया मिटी धुंधा जग चानन होया
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : 'धन गुरु नानक देव प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया।' प्रकाश पर्व के उपलक
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : 'धन गुरु नानक देव प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया।' प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को गुरुद्वारे में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब पर मत्था टेकने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से नगर निहाल हो उठा। बुधवार को गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा समेत शहर के सभी गुरुद्वारे दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। गुरु नानक देव के 546वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में कीर्तन से संगतें निहाल हुई। बुधवार को नगर में पालकी निकाली जाएगी, शोभायात्रा भी निकलेगी। इससे पहले रामलीला मैदान में कीर्तन की संगत निहाल होगी। दीवान सजाए जाएंगे। जिसको लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। समागम में शामिल होने के लिए पंजाब के जत्थे भी पहुंच चुके हैं।
-----
पीले फूलों से सजेगी पालकी
नगर कीर्तन के लिए गुरु ग्रंथ साहब की पालकी को भव्य ढंग से सजाई गई है। सेवादारों ने पालकी सजाने के लिए पीले फूलों को प्रयोग किया।