नगर निगम की लाइब्रेरी से छह दर्जन पुस्तकें गायब
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नगर निगम के पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय से करीब छह दर्जन पुस्तकें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नगर निगम के पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय से करीब छह दर्जन पुस्तकें गायब मिली हैं। इन किताबों को पढ़ने के लिए दिया तो गया, लेकिन महीनों बाद भी ये वापस पुस्तकालय तक नहीं पहुंची है। सहायक नगर आयुक्त ने लाइब्रेरी के दोनों लिपिकों को नोटिस दिया है।
नगर निगम की इस लाइब्रेरी में तमाम दुर्लभ किताबों का संग्रह हैं। शासन के आदेश पर सहायक नगर आयुक्त दिलीप कपूर ने लाइब्रेरी की जब चेकिंग की तो 58 किताबें उन्हें रिकार्ड के हिसाब से गायब मिलीं। जांच में समाने आया कि इनमें कई किताबों को तो पिछले साल पाठकों को दिया गया था, जिन्हें न वापस लिया गया और न ही पुस्तकालय कर्मियों ने इसे वापस लेने की कोशिश ही की। इस पर सहायक नगर आयुक्त ने लाइब्रेरी के पूर्व में लिपिक रहे प्रेम सिंह रौतेला और मौजूदा लिपिक अनीस अहमद को नोटिस जारी कर गायब किताबों को तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए हैं।