Move to Jagran APP

नादानी का प्यार, छोड़ा बाबुल का घरबार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दो किशोरियों को नादानी में हुआ प्यार सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रेमियों

By Edited By: Published: Fri, 04 Sep 2015 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 07:48 PM (IST)
नादानी का प्यार, छोड़ा बाबुल का घरबार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दो किशोरियों को नादानी में हुआ प्यार सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रेमियों के झांसे में आई दोनों किशोरियां एक महिला की मदद लेकर घर छोड़ गई। दोनों ने प्रेमियों से मुरादाबाद में मिलने का प्लान बनाया। वहीं परिवार वालों के पुलिस के पास जाने व महिला पर शक जाने पर सुरागरसी के बाद पुलिस ने दोनों प्रेमियों को दबोच लिया। वहीं मददगार महिला ने किशोरियों को पुलिस के खोजबीन करने की सूचना दे दी। प्रेमियों की मदद से मुरादाबाद रवाना हुई दोनों किशोरियों को पांच घंटे मशक्कत के बाद दबोच लिया गया।

loksabha election banner

आजादनगर के लाइन नंबर 17 व जवाहर नगर में रहने वाली ये दोनों किशोरियां दोस्त थीं। इस किशोरी का जवाहर नगर में रहने वाली महिला के घर आना-जाना था। वहीं तीन महीने पहले दोनों किशोरियों को क्षेत्र में ही रहने वाले युवकों से प्रेम हो गया। कुछ दिन पूर्व प्रेमी युगलों ने घर से भागने का प्लान बना लिया। बुधवार की सुबह दोनों किशोरियां घर से रवाना हो गई। मददगार बनी महिला ने किशोरियों को लालकुआं तक छोड़ने के बाद 200 रुपये दे दिए। वहां से दोनों ट्रेन से बैठकर मुरादाबाद पहुंच गई।

वहीं काफी देर तक घर नहीं लौटने पर दोनों किशोरियों के परिजन बनभूलपुरा थाने में पहुंचे और संदिग्ध महिला पर शक जताया। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने फरार होने से पहले ही दोनों प्रेमियों को दबोच लिया, साथ ही महिला को भी हिरासत में ले लिया गया। सख्ती बरतने पर दोनों ने पुलिस के सामने सच उगला। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस दोनों युवकों को साथ लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मददगार बनी महिला ने किशोरियों को फोन कर पुलिस के बारे में जानकारी दे दी। मुरादाबाद पहुंचने पर पुलिस दोनों युवकों से लगातार किशोरियों को फोन करवाती रही। काफी देर तक किशोरियां अपने प्रेमियों को भटकाते रहीं। पांच घंटे मशक्कत के बाद आखिरकार दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। रात में दोनों को हल्द्वानी लाया गया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि दोनों किशोरियों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किय गया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

==============

महिला के खिलाफ लामबंद जवाहर नगर

हल्द्वानी : जो महिला दोनों किशोरियों को भगाने में मददगार बनी, उसके खिलाफ पूरा जवाहर नगर लामबंद हो गया है। शुक्रवार को दर्जनों महिलाएं व पुरुषों ने बनभूलपुरा थाने पहुंचकर महिला के चरित्र पर सवाल उठाए। क्षेत्रवासियों का कहना था कि महिला अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है। गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। क्षेत्र की किशोरियों व युवतियों को महिला प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाती है। इससे क्षेत्र में माहौल खराब होता जा रहा है। अब तक वह कई परिवारों को बर्बाद कर चुकी है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की शिकायत पर महिला को जवाहर नगर छोड़ने के लिए कहा दिया गया है। यदि अनैतिक गतिविधियों में लिप्तता पाई गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.