कैलास के दर्शन को गया 14वां दल
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रियों का 14वा दल सोमवार को काठगोदाम स
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रियों का 14वा दल सोमवार को काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के अतिथि गृह पहुंचा। इसमें देश भर के 42 यात्री शामिल हैं, जिसमें 36 पुरुष व 6 महिलाएं हैं।
22 दिन की कठिन यात्रा को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह है। यहां पर निगम के अधिकारियों ने यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद यात्रियों ने कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद चखा। इस दल में असम, आध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत 15 प्रदेशों के लोग शामिल हैं। यात्रा को लेकर असम की शोकणी देवी ने बताया की हम लोग बहुत उत्साहित हैं। कई महीनों से यात्रा की तैयारी कर रहे थे। हमें पता है कि यात्रा मार्ग बहुत कठिन है। फिर भी हम भोले बाबा के दर्शन को पहुंचेंगे। निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया की अब तक आठ दल सफलता पूर्वक यात्रा पूरी कर लौट चुके हैं। इस वर्ष 18 दल यात्रा करेंगे।