कुमाऊं विवि के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आज कार्य बहिष्कार कर दिया। साथ ही धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया।
By sunil negiEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 01:56 PM (IST)
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आज कार्य बहिष्कार कर दिया। साथ ही धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया।
पिछले कुछ दिनों से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारी स्टाफिंग पैटर्न का लाभ प्रदान करने, विवि के चतुर्थ कर्मियों को तृतीय श्रेणी में रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की मांग कर रहे थे। आज मांगों को लेकर सभी विवि कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे विवि प्रशासनिक भवन और डीएसबी में कामकाज ठप पड़ा है। कर्मचारियों ने विवि प्रशासनिक भवन में धरना प्रदर्शन किया।
पढ़ें-ग्रामीणों ने बिजनौर- हरिद्वार हाईवे किया जाम
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें