कैलास मानसरोवर को चला 13वां दल
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कैलास मानसरोवर यात्रियों का 13वां दल भी गुरुवार को रवाना हो गया। दोपहर
By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 09:27 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 09:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कैलास मानसरोवर यात्रियों का 13वां दल भी गुरुवार को रवाना हो गया। दोपहर में दल के सभी 42 यात्री काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के अतिथि गृह पहुंचे।
यहां पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। टीका लगाकर सम्मान किया गया। इसके बाद यात्रियों ने भोजन किया। बम भोले का जयकारा लगाया। प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि दल में 36 पुरुष व छह महिलाएं शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र से आठ यात्री शामिल थे। इसके बाद यात्री अल्मोड़ा चले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें