बदसुलूकी करने वाले का नहीं सुराग
मुक्तेश्वर: बीते रोज महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी चालक हिम्मत सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
मुक्तेश्वर: बीते रोज महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी चालक हिम्मत सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक की लोकेशन हल्द्वानी की मिली है और जल्द पुलिस उस तक पहुंच जाएगी। बहरहाल अफवाहों का बाजार गर्म है, क्षेत्र में हिम्मत सिंह के मर्डर की अफवाह से पुलिस की नींद उड़ी हुई है।
बीते दिवस दोपहर मे मायके धारी ब्लाक के परबड़ा गाव से एक महिला 30 साल अपने ससुराल धारी ब्लाक के ही सुनकिया गांव तक जाने के लिए वाहन के अभाव मे पैदल ही कशियालेख मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंची ही थी। तभी एक स्थानीय ऑल्टो चालक हिम्मत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी परबड़ा गाव वाहन संख्या यूके 04-1237 ने वाहन रोक विवाहिता को बैठने को कहा। महिला अपने मायके पक्ष का होने के कारण एक 11 वर्षीय बालिका के साथ गाड़ी मे सवार हो गई। कुछ दूर गाड़ी चलाने के बाद चालक ने महिला से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर उसने गाड़ी चला दी और महिला को धक्का दे दिया। महिला ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी और पट्टी पटवारी पद्मादत्त बुधोड़ी को लिखित तहरीर सौंप कार्रवाई की माग की। पटवारी ने मुकदमा दर्ज कर जाच मुक्तेश्वर थाना को हस्तातरित कर दी थी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। वहीं मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने हिम्मत के कत्ल की बात को अफवाह बताते हुए कहा की ऐसी कोई सुचना नहीं है और कुछ शरारती तत्व यह अफवाह फैला रहे हैं एपरबड़ा स्थित घर पर बीती शाम से आरोपी घर नहीं आया है उसकी अंतिम मोबाइल लोकेशन हल्द्वानी की मिली है।