छेड़खानी पर भड़के लोग
जागरण संवाददाता, रामनगर : बाइक सवार चार युवकों ने देर शाम गांव में किशोरियों से छेड़खानी कर दी। भागत
जागरण संवाददाता, रामनगर : बाइक सवार चार युवकों ने देर शाम गांव में किशोरियों से छेड़खानी कर दी। भागते समय युवकों ने एक अन्य युवक की बाइक पर भी टक्कर मार दी। उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना से भड़के लोगों ने कोतवाली में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने दो नामजद समेत चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे गौजानी निवासी दो किशोरी दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने किशोरियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। साथ ही अश्लील बातें भी वे कहने लगे। किशोरियों के शोर मचाने पर बाइक सवार दोनों युवक वहां से भागने लगे। तभी कुछ दूर उन्होंने गांव के ही एक अन्य युवक विशाल की बाइक पर टक्कर मार दी। विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौज करते हुए विशाल से मारपीट शुरूकर दी। साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच गांव के प्रधान ने युवकों को वहां से भगा दिया। घटना से भड़के ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोबीन पुत्र मुन्ना व साबिर पुत्र अज्ञात एवं तीन चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।