Move to Jagran APP

आंदोनकारियों की बिगड़ी हालत, भर्ती

जागरण संवाददाता, लालकुआ : नगर पालिका बिंदुखत्ता के विरोध में सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठे आठ आंदोलनकारि

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 01:24 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 04:31 AM (IST)
आंदोनकारियों की बिगड़ी हालत, भर्ती

जागरण संवाददाता, लालकुआ : नगर पालिका बिंदुखत्ता के विरोध में सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठे आठ आंदोलनकारियों को पुलिस ने तीखी नोक-झोंक के बीच जबरन उठाकर बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कर दिया। हालांकि उन्होंने अस्पताल में भी अपना संकल्प नहीं तोड़ा है। वहीं, तहसील में छह नए लोग और सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

prime article banner

बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाने के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत चौथे दिन भी भारी संख्या में क्षेत्रवासी सामूहिक भूख हड़ताल में शामिल हुए।

इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को स्वास्थ्य की जांच को आए बेस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की सलाह पर प्रशासन ने आठ अनशनकारियों को जबरन बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कर दिया गया। इनमें तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे विशन दत्त जोशी, कुंवर सिंह, गोपाल राम, मंगल सिंह, शेर सिंह, देव सिंह, पदम सिंह व नरपत राम शामिल हैं। इस दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक भी हुई।

आंदोलन का समर्थन करने माले नेता राजा बहुगुणा भी पहुंचे। शनिवार को महासभा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सुयाल, राजेंद्र शाह, ललित जोशी, बसंती बिष्ट, विपिन सिंह बोरा, गणेश राम, जगत सिंह बोरा, गोविंद राम, हरीश गिरि, गोपाल सिंह शाही सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठे। उधर, बेस अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार आंदोलनकारियोंकी हालत स्थिर है।

इनसेट

एसडीएम से वार्ता बेनतीजा

लालकुआं : शनिवार की दोपहर एसडीएम पंकज उपाध्याय व आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच लगभग एक घटा चली समझौता वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता में पुरुषोत्तम शर्मा, कैलाश पांडे, कमलापति जोशी व आनंद सिंह सिजवाली शामिल थे।

इनसेट

विरोध में निकाला मशाल जुलूस

फोटो-28लालपी4-पालिका के विरोध में मशाल जुलूस निकालते ग्रामीण।

जागरण संवाददाता, लालकुआं : पालिका के विरोध में अभाकिम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने देर शाम नगर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। जुलूस पूरे नगर में घूमने के बाद तहसील प्रांगण में समाप्त हुआ। इस दौरान आयोजित सभा में भाकपा माले के राजा बहुगुणा ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव और भाबर के लिए जमरानी बांध निर्माण क्षेत्र की प्रमुख जरूरत है। मगर सरकार ने नगर पालिका बनाकर क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि इसे जनता कामयाब नहीं होने देगी। सभा में किसान नेता पुरुषोत्तम शर्मा, भुवन जोशी, लक्ष्मण सुयाल, बसंती बिष्ट, दलबीर सिंह कपोला, रमेश चंद्र, गोपाल गड़िया, आनंद सिजवाली, कुंदन सिंह बिष्ट आदि ने भी विचार रखे। धरने में साथ देने वालों में आलम सिंह परिहार, पानसिंह रेकवाल, धर्मबीर सिंह रावत, पुष्कर पाडा, गोपाल जोशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.