Move to Jagran APP

भूख हड़ताल पर बैठे छह लोगों की बिगड़ी हालत

जागरण संवाददाता, लालकुआं : अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले नगर पालिका बिंदुखत्ता के विरोध में त

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 01:40 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 06:00 AM (IST)
भूख हड़ताल पर बैठे छह  लोगों की बिगड़ी हालत

जागरण संवाददाता, लालकुआं : अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले नगर पालिका बिंदुखत्ता के विरोध में तहसील परिसर में सामूहिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन से भूख हड़ताल कर रहे अनशनकारियों के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ गई है। इस दौरान आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के साथ-साथ भाजपा के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाने के विरोध में घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन भी भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सामूहिक भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। कल भूख हड़ताल पर बैठे वरिष्ठ ग्रामीणों को जूस पिलाकर पदाधिकारियों ने उनका अनशन तुड़वाया। जबकि बिशन दत्त जोशी, मंगल सिंह कोश्यारी, कुंवर सिंह चौहान, शेर सिंह कोरंगा, देव सिंह बिष्ट, गोपाल राम टम्टा ने अपना अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ गई है।

शुक्रवार को भी कई लोगों ने भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन दिन भूख हड़ताल में बैठे आदोलनकारियों की हालत में लगातार गिरावट आ रही है। परन्तु जिला प्रशासन उनकी सुध तक नहीं ले रहा है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा, विमला रौथान, किशन बघरी, हरीश चंद्र भट्ट, भाग सिंह कोठारी, पुष्कर पाडा, बसंती बिष्ट, मीना देवी, ललिता फस्र्वाण आदि ने विचार रखे। इस दौरान आनंद सिंह सिजवाली, आलम सिंह, नारायण गिरि, दान सिंह मेहरा, कमला पति जोशी, भुवन जोशी, शंकर जोशी, नारायण नाथ, गणेश दत्त भट्ट, त्रिलोक सिंह गैड़ा, बच्ची सिंह रावत, मदन सिंह धामी, लीला देवी, कुंती देवी, हंसी देवी, तुलसी देवी, जानकी देवी, पार्वती देवी, आनंदी जोशी, चंदा नेगी, मोहनी देवी, कलावती जोशी, गीता देवी, पान सिंह कोरंगा, चामू सिंह धामी, नारायण सिंह कोरंगा, भगत सिंह कोरंगा, गोपाल सिंह कोरंगा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.