Move to Jagran APP

दुबई से आकर जहरखुरानों से लुटा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दुबई में एक होटल में कार्यरत सोमेश्वर के महेंद्र सिंह कैड़ा को दिल्ली से

By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 01:36 AM (IST)
दुबई से आकर जहरखुरानों से लुटा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दुबई में एक होटल में कार्यरत सोमेश्वर के महेंद्र सिंह कैड़ा को दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में लूट लिया गया। जहरखुरान महेंद्र से दोस्ती गांठकर रामपुर के बाद नशीला पदार्थ खिला तीन बैग सामान, दो मोबाइल और 20 हजार की नगदी ले गए। गुरुवार की सुबह बेहोशी की अवस्था में महेंद्र को बेस अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

बेस में भर्ती महेंद्र ने दोपहर में होश आने पर बताया कि वह दियारी गांव, सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा का निवासी है। दुबई में एक होटल में काम करता है। बुधवार को महेंद्र दुबई से दिल्ली पहुंचा। हल्द्वानी आने के लिए शाम को उसने आनंद विहार बस अड्डे से रोडवेज बस पकड़ी। अगल-बगल में बैठे युवक भी रुद्रपुर, बिलासपुर, रामपुर आ रहे थे। रामपुर पहुंचने तक वह ठीक था। उसके बाद आंखें बंद होने लगी। फिर उसे होश नहीं है। होश आने पर उसने खुद को यहां बेस अस्पताल में बेड पर पाया। महेंद्र ने दिल्ली में एटीएम से 20 हजार रुपए निकाले थे। तीन बैग सामान था। बैग थे लेकिन सामान गायब था। उसके दो मोबाइल भी नहीं थे। महेंद्र यह नहीं बता पाया कि रामपुर के बाद उसने किस व्यक्ति के साथ क्या खाया। उसे कुछ भी याद नहीं है। वह सुबह यहां रोडवेज बस अड्डे पर बेहोश मिला। कुछ लोगों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। जेब से मिले कागजों से उसकी शिनाख्त हुई और अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से संपर्क साधा। सूचना पर महेंद्र की पत्‍‌नी और उसका भाई हरीश कैड़ा अस्पताल पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.