रमसा प्रयोगशाला सहायकों ने फूंका पीएम का पुतला
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : केंद्र सरकार ने रमसा (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) के तहत स्कूलों
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : केंद्र सरकार ने रमसा (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) के तहत स्कूलों में उपनल के तहत रखे प्रयोगशाला सहायकों के अप्रैल 2015 से वेतन पर रोक लगा दी है। इससे प्रदेश के 1256 कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। गुरुवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
बुद्ध पार्क में हुए सभा में जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वेतन बजट में रोक लगाए जाने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मचारियों को प्रदेश सरकार अपने संसाधनों के जरिए इनकी सेवा को विभागीय संविदा में समायोजित करें। उद्योगपतियों की भाजपा सरकार राज्य में बजट कटौती करके युवाओं को बेरोजगार कर रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने के संबंध में वार्ता करेंगे। इधर, व्यापार मंडल व राजकीय शिक्षक संघ ने भी इनकी सेवाओं को बरकरार रखने की सरकार से गुजारिश की। पुतला फूंकने वालों में उमेश जोशी, प्रमोद शर्मा, महेश शर्मा, बबली, शोभा पंत, हेमा जोशी, पीयुष शर्मा, रजनी पांडे, दीपक, गोविंद सिंह शामिल रहे।