आरोपी युवक पर दुष्कर्म का भी केस
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छात्रा के एमएमएस कांड के आरोपी चेतन के
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छात्रा के एमएमएस कांड के आरोपी चेतन के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के बयान के बाद यह कार्रवाई की। इधर दो दिन दिल्ली की खाक छानने के बाद पुलिस टीम बैरंग लौट आई। आरोपी के रामनगर और अल्मोड़ा क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली है।
एमएमएस कांड के आरोपी चेतन मेहरा निवासी चांदनी चौक, कालाढूंगी की दिल्ली में लोकेशन मिली थी। इस पर लामाचौड़ चौकी प्रभारी हेमचंद पंत टीम के साथ दिल्ली गए थे। पुलिस ने आरोपी चेतन के दिल्ली के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन चेतन हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी का मोबाइल बंद है। वह कौन सा सिम चला रहा है, पुलिस इसकी जानकारी भी नहीं कर सकी है। दिल्ली से लौटी पुलिस को अब यह जानकारी मिली है कि चेतन रामनगर और अल्मोड़ा क्षेत्र में छिपा हो सकता है। इधर, एमएमएस कांड के विवेचक हल्द्वानी कोतवाल राम सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी चेतन के खिलाफ छात्रा के बयान के बाद दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया है, तो पहले केस दर्ज हुआ, उसी में धारा बढ़ाई गई है। आरोपी चेतन घर से भागा है। उसकी तलाश की जा रही है।