बाइक सवार को पड़ा मिर्गी का दौरा, घायल
हल्द्वानी : मिर्गी का दौरा पड़ने से शुक्रवार दोपहर एक युवक चलती बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो ग
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:15 AM (IST)
हल्द्वानी : मिर्गी का दौरा पड़ने से शुक्रवार दोपहर एक युवक चलती बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
रेलवे कॉलोनी काठगोदाम निवासी श्याम बिहारी का बेटा अनुज कुमार किसी काम से घर से निकला। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह महिला डिग्री कॉलेज के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। अनुज के सिर व कंधे पर गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने अनुज को अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें