महिला के घर खाया युवक ने जहर, मौत
कोतवाली सिविल लाइन्स के अंतर्गत शेरपुरा गांव में एक युवक ने महिला के घर जाकर जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन्स के अंतर्गत शेरपुरा गांव में एक युवक ने महिला के घर जाकर जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मंगलोर कोतवाली के मुंडलाना गांव निवासी धर्मवीर (24 वर्ष) पुत्र धर्मपाल का शेरपुर गांव में एक महिला के घर आना जाना था। गत रात वह महिला के घर गया और उसने वहां खाना भी खाया। इसी दौरान किसी बात पर उसने जहर खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें- बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या