महिला ने नहर में लगाई छलांग, मौत
पति के साथ अस्पताल जा रही एक महिला अचानक पुल से नहर में कूद गई। इससे उसकी मौत हो गई।
By sunil negiEdited By: Published: Thu, 05 May 2016 01:33 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 01:41 PM (IST)
रुड़की (हरिद्वार)। पति के साथ अस्पताल जा रही एक महिला अचानक पुल से नहर में कूद गई। इससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, दिलरुबा ( 35 वर्ष) पत्नी मुरसलीन निवाशी पुरकाजी मुजफरनगर मानसिक रूप बीमार चल रही थी। आज वह पति के साथ अस्पताल आ रही थी। इसी दौरान गणेशपुर पुल पर उसने पति से अपना हाथ छुड़ाया औरन नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पढ़ें:- फेसबुक पर हुआ प्यार, मुंबई से दौड़ी आई प्रेमिका, शादी की बात पर...,
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें