Move to Jagran APP

वंदना कटारिया की तबीयत नासाज, नहीं जा पाईं जालंधर

इन दिनों भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया की तबीयत खराब है। इस कारण बीते रोज वह जालंधर नहीं जा पाईं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 05:03 AM (IST)
वंदना कटारिया की तबीयत नासाज, नहीं जा पाईं जालंधर

हरिद्वार, [जेएनएन]: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया की तबीयत नासाज होने से शनिवार को जालंधर नहीं जा पाईं। अब वे पांच दिसंबर को सीधे दिल्ली जाएंगी, जहां से टीम की अन्य खिलाड़ियों के साथ भोपाल रवाना होंगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बुधवार को दो दिन के लिए अपने घर पहुंची थी। शनिवार को उनको जालंधर जाना था, लेकिन शुक्रवार की रात से उनकी तबीयत बिगड़ गईं। हालांकि, अब वे ठीक हैं। उनके पिता नाहर सिंह ने बताया कि वंदना बिल्कुल स्वस्थ हैं।

loksabha election banner

पढ़ें: रियो ओलंपिक का अनुभव आएगा काम: वंदना कटारिया

हालांकि सफर के दौरान तबीयत और न बिगड़ जाए इसके चलते वंदना ने शनिवार को जालंधर जाने का प्लान रद करना पड़ा। अब रविवार को भी वंदना हरिद्वार में ही रहेंगी और सोमवार वह सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। यहां टीम की अन्य खिलाड़ियों के साथ वह भोपाल में लगने वाले कैंप के लिए रवाना होंगी।

पढ़ें:-हॉकी कप्तान वंदना बोली, गर्व है ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व
वंदना को दिया हल्का भोजन
वंदना की तबीयत और न बिगड़े इसका भी परिवार की ओर से पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बाद से ही वंदना को हल्का भोजन दिया जा रहा है। साथ ही बाहर का खाना वंदना को नहीं दिया जा रहा है।

पढ़ें: लड़की कहकर गांववालों ने उड़ाया था मजाक, आज है भारतीय हॉकी टीम की कप्तान
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया ने कहा कि थोड़ी तबीयत खराब होने से अभी जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है। सोमवार को बस या ट्रेन से दिल्ली के लिए निकलूंगी। मैं अब स्वस्थ हूं और भोपाल में होने वाले कैंप में भारत को गोल्ड दिलाने के लिए अभ्यास करूंगी।
पढ़ें:-राष्ट्रगान नहीं बजा तो सिनेमाघर से लौटी वंदना कटारिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.