महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, समिति का गुस्सा फूटा
हरिद्वार में असामाजिक तत्वों की ओर से महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर वाल्मीकि समाज ने आक्रोश जताया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार स्थित विष्णु लोक कॉलोनी में असामाजिक तत्वों की ओर से महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर वाल्मीकि समाज ने आक्रोश जताया। श्री महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति ने दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विष्णु लोक है। यहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगी है। रोजाना की तरह वाल्मीकि समाज के लोग प्रतिमा पर पूजा अर्चना के लिए थे। लोगों ने पाया कि प्रतिमा का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त है। यह देखकर लोगों में आक्रोश पनप गया।
पढ़ें: महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोका, समस्या बताई तो पैदल ही जाना पड़ा कार्यक्रम में
कुछ ही देर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने भारी संख्या में एकत्र होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। श्री महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष महेंतीराम धींगान, अखिल भारतीय सैनी सभा संगठन के जिला अध्यक्ष प्रदीप सैनी, वाल्मीकि मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील लहरी आदि ने कहा कि प्रतिमा को खंडित करने से वाल्मीकि समाज में रोष है।
पढ़ें: उत्तरकाशी में गुस्साए ग्रामीणों ने गंगोत्री हाईवे किया जाम
उन्होंने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि प्रतिमा खंडित करने वालों पर सख्त कार्रवाई कीजाए, जिससे भविष्य में कोई दुबारा ऐसा न कर सके।
पढ़ें: उत्तराखंड: वित्तमंत्री को घेरने जा रहे मिंडा श्रमिकों को पुलिस ने रोका