आरएसएस की हरिद्वार शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया
हरिद्वार नगर में आरएसएस की मंदिर शाखा का वार्षिकोत्सव मायादेवी मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
हरिद्वार, [जेएनएन]: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिद्वार नगर की मंदिर शाखा का वार्षिकोत्सव मायादेवी मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रान्त प्रचार प्रमुख किसलय सैनी ने संघ की स्थापना से अब के संघ कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ के स्वयं सेवक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है।
उन्होंने कहा कि संघ की शाखाएं देश निर्माण का काम करती है। देश भक्ति राष्ट्र चिंतन की भावना संघ के माध्यम से युवाओं में जाग्रत करने के साथ ही सेवा भाव का काम बिना प्रसिद्धि के संघ करता चला आ रहा है। संघ में शारीरिक विकास के साथ बौद्विक विकास होता है।
पढ़ें: नए गणवेश में आरएसएस, हाफ पैंट की जगह अब से फुल पैंट
योग, खेल कूद के माध्यम से युवाओं में पारम्परिक खेलों में रूचि बढाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ को जानना है तो शाखाओं में आना जरूरी है। बिना शाखा में आये संघ को समझा नहीं जा सकता। संघ पूरी तरह सामाजिक स्वयंसेवी संगठन है। संघ आचरण, अनुशासन का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि यहां पर व्यक्ति विशेष की कोई अहमियत नही है। समूह संगठन ही संघ की कार्यशैली है। संघ समाज के सहयोग से चलने वाला संगठन है। संघ के स्वयंसेवक आलोचना से नहीं घबराते वे निरन्तर अपना काम करते रहते है। स्वयंसेवकों का देश की आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण तक में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पूर्व दैनिक योग भी कराये गये। जिसमे सभी उम्र के स्वयंसेवकों ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
पढ़ें: संघ कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को दी श्रद्धाजंलि, दुर्गाष्टमी पर 151 कन्याओं का किया पूजन