60 साल के बुजुर्ग ने दलित विवाहिता से किया दुष्कर्म
क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि साठ साल के बुजुर्ग ने विवाहिता से खेत में दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 06:07 AM (IST)
रुड़की, [जेएनएन]: एक दलित महिला से गांव के एक बुर्जुग ने खेत में दुष्कर्म कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि वह खेत में चारा लेने के लिए गई थी। बुजुर्ग की उम्र की करीब 60 साल बताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष के समर्थक भी सिफारिश करने के लिए कोतवाली पहुंचने लगे है।
घटनाक्रम के मुताबिक, सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला शनिवार को खेत में चारा लेने के लिए गई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसी समय गांव का एक बुजुर्ग वहां पर आया। आरोपी ने उसे पकड़ लिया और खेत में खींच लिया। आरोपी ने उसे धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। विवाहिता ने शोर मचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने धमकी देकर चुप करा दिया।
इसके बाद आरोपी शिकायत न करने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घटना के बाद विवाहिता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। विवाहिता के आरोप के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला दरोगा ममता गोला को खेत में घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के लिए भेजा है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सिविललाइंस कोतवाली के एसएसआइ प्रदीप मिश्रा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें