शारदीय नवरात्र शुरू, मंदिरों में जुटी भीड़
आज से शारदीय नवरात्रों की शुरुआत हो रही है। नौ दिनों तक घरों में कलश स्थापना कर माता की पूजा की जाएगी। इसके अलावा मंदिरों में भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज प्रदेश भर में लोग सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे। इसकी वजह से विभिन्न क्षेत्रों
हरिद्वार। आज से शारदीय नवरात्रों की शुरुआत हो रही है। नौ दिनों तक घरों में कलश स्थापना कर माता की पूजा की जाएगी। इसके अलावा मंदिरों में भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज प्रदेश भर में लोग सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे। इसकी वजह से विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
नवरात्र को लेकर हरिद्वार समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंदिरों की भव्य सजावट की गई है। इसके अलावा हरिद्वार के सुरेश्वरी देवी मंदिर पर दुर्गा सप्तशती का अखंड पाठ भी किया जा रहा है। मां दुर्गा की पूजा शक्ति के रूप में की जाती है।
मां के नौ रूपों के अलग-अलग महत्व हैं और इनकी पूजी अलग-अलग की जाती है। देवी के इन नौ स्वरूपों के वाहन भी अलग-अलग हैं। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा देवी की आरती में भी हिस्सा लिया। कई लोगों ने अपने घरों में भी कलश की स्थापना कर माता की पूजा अर्चना की।
पढ़ें- भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में अनेकता में एकता का दर्शन कराती है