हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालओं ने गंगा में लगाई डुबकी
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। शिष्यों ने गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। शिष्यों ने गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार आने का क्रम शुरू हो गया। गंगा तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अब तक करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। अभी स्नान का क्रम जारी है। वहीं, कांवडियों ने भी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। वहीं, आश्रमों में गुरु पूर्णिमा का पूर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में खासी रौनक रही। सुरक्षा की दृष्टि शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पढ़ें-तीन दिनी गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज से