क्रेन में करंट आने से मैकेनिक की मौत
भगवानपुर: मक्खनपुर गांव में करंट से क्रेन के मैकनिक की मौत हो गई। भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 08:09 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:09 PM (IST)
भगवानपुर: मक्खनपुर गांव में करंट से क्रेन के मैकनिक की मौत हो गई। भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में एक क्रेन सर्विस सेंटर है। इस सर्विस सेंटर पर मन्नू सैनी उर्फ देवानंद निवासी मंशापुर थाना मंडावर, जिला बिजनौर मैकनिक था। वह मक्खनपुर गांव में किराये का मकान लेकर रह रहा था। शनिवार की दोपहर को वह सर्विस सेंटर पर क्रेन की मरम्मत कर रहा था। क्रेन की मरम्मत के दौरान अचानक ही क्रेन की हाईड्रोलिक ट्रॉली ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। जिससे क्रेन में करंट आ गया। इससे मन्नू गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें