युवा भी अब समझने लगे ¨हदी का महत्व
संवाद सूत्र, लक्सर: अंग्रेजी बोलने में कभी अपनी शान समझने वाले युवा भी अब ¨हदी की महत्ता समझने लगे ह
संवाद सूत्र, लक्सर: अंग्रेजी बोलने में कभी अपनी शान समझने वाले युवा भी अब ¨हदी की महत्ता समझने लगे हैं। वह ¨हदी में काम करने के लिए आगे आ रहे हैं। खुद युवा अधिकारी भी इन युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बने हुए हैं।
लक्सर के उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा भी इन्हीं में से एक हैं। वह ¨हदी को विशेष महत्व देते हैं। कार्यालय में रोजमर्रा के कामकाज में ¨हदी को महत्व देने के साथ ही वह तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ¨हदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, खासकर युवाओं को इसके लिए प्रेरित करते हैं।
इसी तरह सरकारी बैंक में कार्यरत सन्नी कुमार बैंक में आने वाले ग्राहकों को ¨हदी में फार्म भरने के लिए प्रेरित करने के साथ ही साथी कर्मचारियों को भी ¨हदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। युवा शिक्षक अनिल शर्मा अपने विद्यालय में बच्चों को ¨हदी पढ़ाने के साथ ही अभिभावकों को भी इसके लिए जागरूक करना नहीं भूलते। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा कहते हैं ¨हदी भाषा किसी से न तो कमजोर है और न ही हीन है। भाषा, व्याकरण, साहित्य, कला, संगीत, अभिव्यक्ति के सभी क्षेत्रों में ¨हदी ने अपना वर्चस्व बनाया है। सरकारी विभागों में ¨हदी को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को ¨हदी को अपनाना चाहिए। बैंक अधिकारी सन्नी कुमार और शिक्षक अनिल शर्मा का मानना है कि युवाओं की सहभागिता से ¨हदी और आगे बढ़ेगी।