महिला प्रेमी संग फरार
संवाद सूत्र, लक्सर:कस्बे से तीन बच्चों की मां पॉलीटेक्निक के छात्र के साथ फरार हो गई। फरार महिला के
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 08:33 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 08:33 PM (IST)
संवाद सूत्र, लक्सर:कस्बे से तीन बच्चों की मां पॉलीटेक्निक के छात्र के साथ फरार हो गई। फरार महिला के ससुराल वाले महिला की स्वयं ही तलाश करने में जुटे हैं। लक्सर कस्बा निवासी एक महिला का पड़ोस में रहने वाले पॉलीटेक्निक के छात्र के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति को इस बात का पता चलने पर उसने छात्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र और महिला नहीं माने। रविवार को महिला एक बच्चे को लेकर बाजार जाने के लिये कहकर निकली थी, शाम तक महिला के घर नहीं लौटने पर पति ने तलाश शुरू की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया। फरार महिला के पतिने पड़ोस मे रहने वाले छात्र का पता किया। पता चला कि छात्र भी गायब।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें