नमाजियों की भीड़ से लगा जाम
रुड़की: ईद के चलते शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। इससे राजमार्ग समेत शहर की सड़कों
रुड़की: ईद के चलते शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। इससे राजमार्ग समेत शहर की सड़कों पर जाम लगा।
सोमवार को ईद की नमाज के बाद हाईवे पर एकाएक जाम लग गया। हाईवे पर जाम लगने का असर शहर के अंदर भी दिखा। ईदगाह चौक के अलावा आवास विकास, रामनगर, बीएसएम चौक, आजादनगर चौक और गणेशपुर पुल तक जाम रहा । वाहनों की रफ्तार रामपुर चुंगी से ही धीमी हो गई थी। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जाम लगा। वहीं भगवानपुर कस्बे में हाईवे पर भी जाम लगा। भगवानपुर में करीब एक घंटे तक ईद की नमाज के बाद यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को धीरे- धीरे निकाला। जिसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। देहात में भगवानपुर के अलावा मंगलौर और नारसन कस्बे में भी जाम लगा। दोपहर बाद तो सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया।