यात्रियों की जान से हो रहा खिलवाड़
हरिद्वार: यातायात नियमों को ताक पर रखकर ऑटो चालक शहर में ऑटो दौड़ा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ऐसे चा
हरिद्वार: यातायात नियमों को ताक पर रखकर ऑटो चालक शहर में ऑटो दौड़ा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ऐसे चालकों के खिलाफ कदम उठाने को तैयार नहीं है।
धर्मनगरी में करीब साढ़े तीन हजार से अधिक विक्रम-ऑटो हैं। चालक जब, जहां से चाहे वहीं से ऑटो मोड़कर यात्रियों को बैठा रहे हैं। मनमाना किराया तो वसूल ही रहे हैं। छह सवारी में पास ऑटो में 10 से 12 यात्रियों को ले जाया जा रहा है। ओवरलोड ऑटो कई बार पलट भी चुके हैं। किसी भी पर्व के दौरान जीरो जोन में दोपहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाता। जबकि ऑटो-रिक्शा जीरो जोन में हर समय संचालित होते हैं। वहीं सड़कों पर सैकड़ों पुलिसकर्मी चौबीस घंटे तैनात रहते हैं। ऑटो-विक्रम उनके सामने से ही गुजरते हैं। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते देखने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। यह समझ से परे हैं। वहीं सीओ यातायात प्रकाश देवली का कहना है कि क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले विक्रम-ऑटों चालकों के विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई अभियान चलाया जाएगा। किसी भी सूरत में यात्रियों की ¨जदगी से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।