फौरी राहत के बाद फिर झेलनी पड़ी उमस
जागरण संवाददाता, रुड़की: शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के कारण शहरवासियों को गर्मी से फौरी राहत मिल गई
जागरण संवाददाता, रुड़की: शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के कारण शहरवासियों को गर्मी से फौरी राहत मिल गई थी लेकिन शनिवार को फिर से लोगों को आग उगलती गर्मी का सामना करना पड़ा। इस कारण लोगों का हाल बेहाल नजर आया।
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लुढ़ककर 35.7 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री से कम होकर 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से आसमान में छाई तेज धूप ने लोगों को पस्त किए रखा। वहीं दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। दोपहर में गर्मी का प्रकोप अधिक होने की वजह से शहर की अधिकांश सड़कें सूनी दिखाई दी। जबकि बाजार भी सूने-सूने नजर आए। आइआइटी रुड़की के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार 28 से लेकर 31 मई तक हरिद्वार जिले में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही झमाझम बारिश होने का भी अनुमान है।