Move to Jagran APP

कुलपति से मिले उप्र विधान परिषद के सदस्य

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य यशवंत ¨सह ने गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 07:20 PM (IST)
कुलपति से मिले उप्र विधान परिषद के सदस्य
कुलपति से मिले उप्र विधान परिषद के सदस्य

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य यशवंत ¨सह ने गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति से मुलाकात कर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी पुस्तक को भेंट किया। पुस्तक में चंद्रशेखर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला है।

loksabha election banner

कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने यशवंत ¨सह को गुरुकुल के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि स्वामी श्रद्धानंद ने इसी विश्वविद्यालय में दी थी। योग विषय में एमए और पीएचडी भी सबसे पहले गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने प्रारंभ किया है। वैदिक परंपरा के संवाहक के रूप में यह विश्वविद्यालय अनवरत कार्य कर रहा है। यहां बच्चों और शिक्षकों पर आर्य समाज के नियम लागू किए जाते हैं। कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि देश में पहला विश्वविद्यालय जहां पर वैदिक गणित, वैदिक प्रबंधन, वैदिक कंप्यूटर आदि विषय पढ़ाए जाते हैं। कन्या गुरुकुल परिसर में छात्राएं प्रतिदिन यज्ञ करती हैं। यहां पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू कई बार आए हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य यशवंत ¨सह ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर के कार्यों को लेकर पूरे देश में जनजागरण किया जा रहा है। देश के लिए उन्होंने जो काम किए हैं, उसको पुस्तक के रूप में लिपिबद्ध किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रो प्रभात कुमार, प्रो. देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. सत्येंद्र ¨सह, दुर्गेश प्रताप ¨सह, प्रो. एलपी पुरोहित, नलनीश विग, द्विजेंद्र पंत, डॉ. पंकज कौशिक आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.