दिव्यांग के साथ यात्रियों की मारपीट, हंगामा
रुड़की: रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर पिछले कई माह से रह रही मानसिक दिव्यांग महिला के साथ कुछ यात्रियों ने
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 04:23 PM (IST)
रुड़की: रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर पिछले कई माह से रह रही मानसिक दिव्यांग महिला के साथ कुछ यात्रियों ने मारपीट कर दी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो हंगामा हो गया।
गुरुवार की रात को कुछ यात्री बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी दिव्यांग महिला वहां से अपशब्द कहते हुए गुजरी। इस पर यहां पर मौजूद कुछ यात्रियों को लगा कि महिला उनको गाली दे रही है। इस पर उन्होंने महिला की पिटाई कर दी। महिला के चिल्लाने पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, तब यात्री शांत हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें