खाना बनाने समय धधका सिलेंडर
हरिद्वार: खाना बनाने के दौरान रसोई में रखे सिलेंडर में रिसाव से आग गई। समय रहते सिलेंडर में लगी आग प
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 10:33 PM (IST)
हरिद्वार: खाना बनाने के दौरान रसोई में रखे सिलेंडर में रिसाव से आग गई। समय रहते सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया। जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
शहर की राज लोक विहार कॉलोनी में ओमप्रकाश पत्नी संपत्ति के साथ किराये पर मदनलाल के मकान में रहते हैं। ओमप्रकाश रानीपुर स्थित एक मीट की दुकान में काम करते हैं। रविवार देरशाम उनकी पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर धधक उठा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। पार्षद राजेश कुमार की सूचना दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग को बुझा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें