ेबेटा न होने पर बहू को पीट घर से निकाला
संवाद सूत्र, लक्सर : निकाह के बाद पुत्र नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को प्रताड़ित कर घर
संवाद सूत्र, लक्सर : निकाह के बाद पुत्र नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पति व ससुराल वालों ने मायके आकर भी मारपीट की। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन को शिकायत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर की लोको कॉलोनी निवासी शकीला ने महिला हेल्पलाइन को शिकायत कर बताया कि उसका निकाह करीब चौदह वर्ष पूर्व बिजनौर जनपद के स्यौहारा निवासी व्यक्ति से हुआ था। निकाह में उसके पिता की ओर से हैसियत के अनुसार दान दहेज दिये जाने के बावजूद पति व ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। महिला के अनुसार वर्ष 2008 में उसने एक पुत्री को जन्म दिया जिस पर उसके ससुराल वालों ने पुत्री के जन्म को लेकर उसे काफी बुरा भला कहा। लेकिन उस समय समझाने बुझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद वर्ष 2011 में उसने दोबारा एक पुत्री को जन्म दिया। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना आरंभ कर दिया। किसी प्रकार वह सब कुछ सहन करती रही। आरोप है कि इसके बाद वर्ष 2013 में तीसरी बार गर्भवती होने पर पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच करायी, लेकिन इस बार भी गर्भ में लड़की होने का पता चला। पति व ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात कराने का प्रयास किया। उसके गर्भपात कराने से इन्कार करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने आकर उसे बचा लिया। इसके बाद ससुराल वालों ने पति का दूसरा निकाह करा दिया। उसके जेवर इत्यादि बेचकर पति को सऊदी अरब भेज दिया। 2 दिसबंर वर्ष 2016 को पति ने वापस आकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति, सास, जेठ, ननद आदि मायके में आये और मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी प्रकार परिजनों ने उसे बचाया।